Haryana news : हरियाणा में केंद्रीय मंत्री के PSO की गोली लगने से मौत, जाने बड़ी वजह ?

On: September 26, 2025 12:05 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। फरीदाबाद में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के पीएसओ करतार की सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, घटना रात 11 बजे सेक्टर-तीन में हुई। पुलिस के अनुसार करतार अपनी सर्विस रिवॉल्वर साफ कर रहे थे तभी दुर्घटनावश गोली चल गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस इसे सर्विस रिवॉल्वर साफ करते समय गोली लगाना बता रही है। करतार सेक्टर-तीन 1680 मकान नंबर में किराए पर रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल में रखवाया है।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now