Haryana News: हरियाणा में लाखों परिवारों को बड़ा झटका, सरकार ने 60 रुपये बढ़ाए सरसों के तेल के दाम

On: July 2, 2025 6:38 AM
Follow Us:
Big shock to lakhs of families in Haryana, government increased the price of mustard oil by Rs 60

Haryana News: हरियाणा सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) और अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) में शामिल परिवारों को बड़ा झटका दिया है। अब प्रदेश में राशन डिपो पर 2 लीटर सरसों के तेल की बोतल का रेट 40 रुपए से बढ़ाकर 100 रुपए कर दिया है। यानी की अब 60 रुपए ज्यादा देने होंगे। ऐसे में तेल के दाम ढाई गुना बढ़ा दिए गए है।

खबरों की मानें, तो इस संबंध में खाद्य औक आपूर्ति विभाग ने सभी जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रकों को दिशा- सरसों तेल का बढ़ा रेट चालू महीने निर्देश जारी किए हैं। फोर्टिफाइड से ही लागू हो जाएगा। सरकार के इस फैसले से करीब 47.72 लाख गरीब परिवार प्रभावित होंगे।

वहीं हरियाणा में पिछले तीन महीने में जांच के बाद 4.78 लाख परिवारों का नाम बीपीएल और एएवाई की कैटेगरी से हटा दिया गया है। ये परिवार अब गरीब के बजाय मध्यम वर्गीय परिवारों की श्रेणी में गिने जाएंगे।

बता दें कि चुनावी साल में बीपीएल कार्डधारकों की संख्या लगातार बढ़ी थी। मार्च में 52.50 लाख परिवारों के बीपीएल और एएवाई कार्ड थे। अब इन कार्ड धारकों की संख्या 47.72 लाख  तक पहुंच गई है।

सरकार का कहना है कि लोगों के गई गलत जानकारी देकर बीपीएल कार्ड बनवाए हुए थे। हालांकि, कुछ ऐसे भी मामले आ रहे हैं कि जिसके पास साइकिल भी नहीं है और क्रिड के डेटा में कार दिखा दी गई है। अब ऐसे मामलों को भी जांच की जा रही है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now