Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, इस बार भी रक्षाबंधन पर बसों में फ्री यात्रा करेंगी महिलाएं

On: August 9, 2024 7:53 AM
Follow Us:

Haryana News:  हर साल की तरह इस बार एक बार फिर हरियणा की नायब सैनी सरकार ने रक्षाबंधन पर सभी महिलाओं की रोडवेज बसों की सफर को मुफ्त कर दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद से रक्षाबंधन के दिन हरियाणा में महिलाएं मुफ्त में बस यात्रा कर सकती हैं।

 

 

इतने घंटे तक रहेगी मुफ्त सफर की सुविधा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस सफर की सौगात देने को मंजूरी दे दी है। इस बार बसों में मुफ्त सफर की सुविधा 36 घंटे के लिए लागू रहेगी।

 

NAYAB SAINI CM HARYANA

2014 में शुरू की थी ये सेवा

कांग्रेस शासनकाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वर्ष 2014 में रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की शुरू की थी। उसी के बाद से भाजप सरकार हर साल रक्षाबंधन पर महिलाओं को यह सुविधा देती रही है।

18 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। परिवहन विभाग की ओर से इसका प्रारूप तैयार कर लिया गया है।

दो बच्चों का भी नहीं लगेगा टिकट

हर साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर हरियाणा में महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। महिलाओं के साथ 15 साल तक के दो बच्चों का भी टिकट नहीं लगेगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now