Haryana News: हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोर आरोपी को रंगेहाथों पकड़ा

On: July 30, 2025 3:02 PM
Follow Us:
Haryana News: Haryana ACB takes action, arrests bribe-taking accused

Haryana News: हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठा रही है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्युरो हिसार द्वारा कल दिनांक 29.7.2025 को भ्रष्टाचार के एक मामले में आरोपी गगनदीप ग्रोवर निवासी रतिया जिला फतेहाबाद व आरोपी शेषकरण निवासी फतेहाबाद (प्राईवेट व्यक्ति) को अभियोग की तफतीश में उनके विरूद्ध पर्याप्त तथ्य/साक्ष्य प्राप्त होने पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियान को आज माननीय न्यायालय फतेहाबाद में पेश करके पुलिस रिमांड के लिए अनुरोध किया जाएगा।

मामला यह था कि केन्द्रीय सहकारी बैंक, फतेहबाद में दिनाक 1.1.2016 से दिनांक 31.3.2018 तक की अवधि में 1144 उम्मीदवारों को कुल 74,92,09,785-/ रूप्ये की राशि के ऋण वितरित किये गये। उपरोक्त दोनों आरोपियों द्वारा केन्द्रीय सहकारी बैंक फतेहबाद के प्रबन्धक से मिलीभगत करके उम्मीदवारो को फर्जी ऋण स्वीकृत करवाये गये है तथा ऋण स्वीकृति होने उपरान्त उम्मीदवारो से कुछ हिस्सा स्वयं के लिये बतौर कमीशन लिया गया है।

इस सम्बन्ध में अभियोग संख्या 113 दिनाक 04.03.19 जेरधारा 420,120बी0,466,467,468,471 भा.द.स. व 13(1)डी, 13(2), 9 पी.सी. एक्ट थाना शहर फतेहाबाद दर्ज रजिस्टर किया गया था। इस प्रकरण में पहले ही 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now