Haryana news : हरियाणा में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 12 मजदूर हुए घायल

On: September 10, 2025 5:03 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। गांव कुडल से श्यामकलां में बुधवार सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर की ट्राली पलट गई।

जिसमें कपास चुगाई के लिए जा रहे प्रवासी मजदूर और उनके परिवार में महिलाएं और बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। वहीं, हादसे की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। जिला नागरिक अस्पताल की माइनर ओटी में घायलों को जगह भी नसीब नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक, महिलाओं और बच्चों को मरहम पट्टी बांधने के बाद कतार में एक स्ट्रेचर पर बैठा दिया। जबकि अन्य घायलों को स्ट्रैचर पर ही उपचार दिया गया। इस सड़क हादसे में 12 प्रवासी मजदूर, महिलाएं और बच्चों को चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, गांव कुडल से श्यामकलां गांव में कपास चुगाई के लिए एक ट्रैक्टर ट्राली में बुधवार सुबह करीब 35 मजदूर जा रहे थे। ये सभी कुडल के अनिल ठेकेदार के बुलावे पर श्याम कलां निवासी सुरजभान किसान के खेत में कपास चुगाई के लिए जा रहे थे। घायल प्रवासी मजदूरों ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। जिसे टोका भी था, लेकिन वह नहीं माना।

कुडल और श्यामकलां के बीच अनियंत्रित ट्रैक्टर अचानक पलट गया। जिसकी वजह से महिलाएं और बच्चे व प्रवासी मजदूर नीचे दब गए। जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now