Haryana news : घग्गर नदी में बड़ा हादसा,14 वर्षीय बच्चे की मौत 

On: September 9, 2025 7:39 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। पंचकूला के सेक्टर-3 से होकर बहने वाली घग्गर नदी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी किनारे अचानक मिट्टी धंसने से 14 वर्षीय करन, निवासी खडग मंगोली, नदी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची और तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया। हालांकि काफी प्रयासों के बाद भी करन को बचाया नहीं जा सका। उसका शव बरामद कर पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now