Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते क्लर्क को किया गिरफ्तार

On: September 11, 2025 6:42 AM
Follow Us:

Haryana news राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुये आरोपी विकास क्लर्क, हरियाणा हाउसिंग बोर्ड सोनीपत को शिकायतकर्ता से 10,000/-रूपए (दस हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते हुये कार्यालय हाउसिंग बोर्ड, सोनीपत से रंगे हाथो गिरफतार किया गया तथा आरोपी के विरूद्व अभियोग संख्या 29 दिनांक 10.09.2025 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में दर्ज किया गया।Haryana news
शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसने करीब एक वर्ष पहले फ्लैट न. 396 (बी.पी.एल) ओमैक्स सिटी, सोनीपत में एग्रीमेन्ट के आधार पर खरीद किया था। उपरोक्त फ्लैट को अपनेे नाम पर स्थानातंरण करवाने के लिये उसने हरियाणा हाउसिंग बोर्ड, सोनीपत में फाईल लगाई। इस सम्बन्ध में वह कार्यालय हाउसिंग बोर्ड सोनीपत में नियुक्त आरोपी विकास क्लर्क से मिला। आरोपी विकास क्लर्क द्वारा उसके उपरोक्त खरीद किये गये फ्लैट को उसके नाम पर स्थानांतरण करने की एवज में उससे 10,000/-रूपये नकद व 5,000/-रूपये उसका काम होने के बाद रिश्वत की मांग गई।Haryana news
एसीबी प्रमुख ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी/कर्मचारी उनसे सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो इस सम्बन्ध में सूचना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक, ब्यूरो, हरियाणा के टोल फ्री नम्बर 1800-180-2022 व 1064 पर दे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now