Haryana News: बांग्लादेशियों का ताण्डव रेवाड़ी में दिखा असली चेहरा: विहिप जिलामंत्री

On: June 11, 2025 7:46 PM
Follow Us:
बांग्लादेशियों का ताण्डव रेवाड़ी में दिखा असली चेहरा: विहिप जिलामंत्री

Haryana News: विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि गत दिवस नगर परिषद के सफाई कर्मचारी के साथ की गई जानलेवा मारपीट बयां कर रही है बांग्लादेशियों की असलियत और उनका बेखौफ चेहरा अचंभित करने वाला है जिसे सुनकर पूरा रेवाड़ी शहर दंग रह गया।

उनकी हिम्मत तो देखिए कि वे स्वयं अवैधरूप से शहर में रह रहे हैं और यहाँ के किसी स्थानीय निवासी पर जानलेवा हमला बोलते समय यह भी चिंता नहीं की कि इसी शहर के मूल निवासी व नगर परिषद में कार्यरत सफाई योद्धा पर जानलेवा हमला करना कितना भारी पड़ सकता है? यह चिंतित करने वाला विषय है। इन लोगों को जहां पनाह मिली हुई है वह इस शहर के लिए प्रश्न चिन्ह है जिसका उत्तर ढूंढना शहरवासियों के लिए अति विशेष हो गया है।

क्या कभी आप और हमने यह विचार किया कि ये लोग शहर में कबाड़ , कूड़ाकरकट इत्यादि ऐसे अनेक धंधों में बिना नंबर प्लेट के मोटरबाइक का तिपहिया वाहन बनाकर बेखौफ चलते हैं ना इनको कोई पुलिस प्रशासन रोकता टोकता , ना इनका चालान काटा जाता बल्कि इनके साथ अतिथि देवो भवः जैसा सलूक किया जाता है परिणामस्वरूप इनका रवैया दानवों जैसा सामने आ चुका है जिसे प्रमाणित करने की अब यहां आवश्यकता भी नहीं रह गई है।

राधेश्याम मित्तल : यह घटना गंभीर चेतावनी है। यह घटना देखकर तो यह प्रतीत होने लगा है जैसे इन बांग्लादेशियों पर यहां के स्थानीय आकाओं का भी हाथ हो सकता है जिसके चलते ये निर्भीक होकर जानलेवा हमले को अंजाम दे गए।

मनोज वशिष्ट : शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर इस प्रकार के जानलेवा हमलावर बांग्लादेशियों द्वारा अवैधरूप से चलाई जा रही चलती फिरती व्यापारिक दुकानें एवं अन्य प्रतिष्ठान एक तरह से शहर में आतंकियों को पनाह देने का प्रयाय मालूम पड़ता है। इस प्रकार की घटना किसी के भी व्यापार, दुकान या प्रतिष्ठान पर भी हो सकती है, इसके निजात के लिए हम सबको मिलकर सोचना होगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now