Haryana News: हरियाणा में 7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तुरंत प्रभाव से किया बर्खास्त

On: July 12, 2025 6:19 PM
Follow Us:

Haryana News : ड्यूटी के दौरान नाकों पर तैनात पुलिसकर्मी शराब के नशे में सोये हुए पाए जाने पर 3 SPO को बर्खास्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार सुबह 2 नाकों पर ओचक निरीक्षण किया गया था।

 निरीक्षण के दौरान की कार्रवाई 

जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक को राजथल नाका पर तैनात हवलदार यशवंत, हवलदार सुरेंद्र व एसपीओ चमनलाल सोए हुए थे। उन्हें जगाया गया तो चमनलाल के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। वहीं, जींद रोड नाका पर सुबह करीब 5 बजे जांच की तो नाके पर तैनात कर्मचारी ईएसआई सूरजभान, हवलदार जोगिंद्र, एसपीओ रामनिवास, एसपीओ ईश्वर नाके पर उपस्थित नहीं मिले।

 

जब जांच की गई तो पता चला की वह सभी नाके का पास बने कमरे में सो रहेगा थे। जब उन्हें जगाया गया तो SPO ईश्वर के मुँह के शराब की बदबू आ रही थी। ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता व लापरवाही बरतने पर ईएसआई सूरजभान, ईएचसी जोगिन्द्र, यशवंत व सुरेंद्र को तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी।

 

SPO रामनिवास, ईश्वर व चमनलाल को तुरंत प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। सभी थाना प्रभारियों व चौकी इंचार्जों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले नाके, पीसीआर व राइडर पर निरंतर जांच करेंगे। अगर जांच के दौरान कोई कर्मचारी शराब का सेवन या गैर हाजिर मिलता है तो उसके खिलाफ तुरंत विभागीय कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगें।- अमित यशवर्धन, पुलिस अधीक्षक

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now