Haryana News: हरियाणा के जनस्वास्थ्य विभाग में 42 अधिकारियों को किया चार्जशीट, जानें पूरा मामला

On: July 14, 2025 9:42 AM
Follow Us:
Haryana News: 42 officers in Haryana's Public Health Department were chargesheeted, know the whole matter

Haryana News: हरियाणा के जनस्वास्थ्य आभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा एक्शन के मोड में नजर आ रहे हैं। मंत्री ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में सामने आए टैंडर प्रक्रिया की अनिमितताओं के मामले को लेकर विभाग के 42 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चार्जशीट किया है। मामला रोहतक जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जु़ड़ा है। इनके खिलाफ अब विभागीय जांच होगी।

गंगवा ने कहा कि रोहतक जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के संबंध में सरकार को शिकायत मिल रही थी कि नियमों को अनदेखा करते हुए सिविल कार्य करवाए जा रहे हैं। टेंडर प्रक्रिया में भारी अनियमितताओं को बरता जा रहा है। इसके बाद सरकार की ओर से इसकी जांच करवाी गई।

जांच रिपोर्ट में पता चला कि विभिन्न विकास कार्यों के वर्क ऑर्डर बिना ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया के जारी किए गए हैं। विभागीय वित्तीय नियमों के खिलाफ जाकर कथित एमरजेंसी कार्य घोषित कर ऑफलाइन कोटेशन पर काम करवाए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये अनियमितताएं उस अवधि में हुई जब संबंधित एक अधीक्षण अभियंता (एस.ई.) और कार्यकारी अभियंता (एक्यिसन) कार्यरत थे।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now