Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में 3 सिपाही सस्पेंड, जानिए वजह

On: April 1, 2025 4:17 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस की एस्कॉर्ट गार्द में तैनात 3 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस के आला अधिकारियों ने यह आदेश जारी कर जांच के भी आदेश दे दिए हैं। खूफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्ऱवाई की है।

जानकारी के मुताबिक 20 मार्च को भोंडसी जेल में बंद कैदी रोहित को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया था। अस्पताल में 25 मार्च तक उसे भर्ती कर इलाजा किया गया। इस दौरान सुरक्षा जांच के लिए एस्कॉर्ट गार्द में तैनात सिपाही पवन, मोहित और धर्मबीर को लगाया गया। अधिकारियों की मानें तो इन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरती।

कैदी को जेल मैनुअल से हटकर सुविधाएं दी गई। इसकी जानकारी खूफिया विभाग ने जब आला अधिकारियों को भेजी तो इस पर संज्ञान लेते हुए कार्ऱवाई की गई। जानकारी मिलते ही आला अधिकारियों ने मामले की जांच बैठाई जिसके साथ ही तीनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया। इस मामले में आला अधिकारियों ने रिपोर्ट मांगी है जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now