रेवाडी: सुनील चौहान: भाजपा नेता सतीश खोला ने सोमवार को एक प्रस्ताव पास करके मुख्यमंत्री मनोहर लाल व महामहिम राज्यपाल महोदय जी को एक मांग पत्र भेजा है ।
मांग पत्र के माध्यम से कहा कि है आईजीयू का नाम बदलकर राजा मित्रसैन, राजा हेमू ,अहीरवाल के शूरवीर शहीदों या अहीरवाल के नाम पर होना चाहिए। क्योंकि यहाँ के स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने अपने राज में अपने आकाओं को खुश करने के लिए यूनिवर्सिटी का नाम श्रीमति इंदिरा गांधी का नाम रखवाया था। दक्षिणी हरियाणा के शूरवीरों व अहीरवाल की स्थापना करने वाले महा पुरुषों की अवहेलना करके क्षेत्र की जनता के साथ धोखा किया है इसलिए यहाँ की जनमानस की भावना को देखते हुए अहीरवाल की मांग है कि विवि का नाम बदलकर नया नाम किया जाए। बैठक में दलीप शास्त्री रेवाड़ी, रघुनंदन यादव बिहारीपुर, विवेक यादव रामगढ़,सत्यनारायण शर्मा सुभाष बस्ती, संतोष बास बटोडी, उर्मिला राजपुरा, शीला राजपुरा खालसा, अजीत सिंह मुंदी, सतीश किशनगढ़, रमेश कुमार कृष्णा नगर, श्यामलाल कृष्णा नगर, कैलाश कुमार सुभाष नगर, सतीश आदि मौजूद रहे।
Haryana News :आईजीयू का नाम बदलाने की मांग को लेकर भेजा ज्ञापन
By P Chauhan
On: November 15, 2021 11:29 AM
















