back to top
Home Haryana News Haryana New Rail Line: नई रेल लाइन से चमकेगा हरियाणा, 2500 करोड़...

Haryana New Rail Line: नई रेल लाइन से चमकेगा हरियाणा, 2500 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार

Haryana new railway line
Haryana new railway line

Haryana New Rail Line:  हरियाणा में रेलवे के द्वारा रेल नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। राज्य के कई जिलों को पहली बार रेल लाइन की सौगात मिलने वाली है। हरियाणा के एक ऐसा जिला है जहां 55 सालों से रेल लाइन बिछाने की मांग उठाई जा रही है और सरकार ने अब इस मांग को मान लिया है।

Haryana New Rail Line: दिल्ली से भी बढ़ेगी कनेक्टिविटी

दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित हरियाणा के नूह जिले को जल्द रेल कनेक्टिविटी मिलने वाली है। कुछ दिन पहले ही रेलवे के द्वारा दिल्ली सुहाना नूह फिरोजपुर झिरका अलवर तक नई रेलवे लाइन बिछाने के मंजूरी दी गई है। नूह जिले में पिछले 55 साल से ज्यादा समय से रेल लाइन बिछाने की मांग की जा रही थी। अब जिले के लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है।

2500 करोड़ की लागत से 104 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का होगा निर्माण

रेल मंत्रालय के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि नई रेल लाइन 104 किलोमीटर की होगी। इसके निर्माण के लिए सरकार ने 2500 करोड रुपए जारी किए हैं और रेलवे लाइन पर साथ नई रेलवे स्टेशन का निर्माण भी होगा।

सबसे बड़ी बात है कि मंत्रालय ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को अगले 3 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है यानी कि साल 2028 तक इसका काम पूरा कर लिया जाएगा।

पहली बार 1971 में की गई थी रेलवे लाइन बिछाने की मांग

इस रेल परियोजना को सबसे पहले 1971 में सरकार से मांगा गया था। गुरुग्राम के तत्कालीन सांसद चौधरी तय्यब हुसैन ने संसद में यह मांग रखी थी। अभी कुछ समय पहले ही भिवानी महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मवीर सिंह और गुरुग्राम के सांसद और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी इस परियोजना को आगे बढ़ाने की बात कही थी और इसके बाद सरकार ने इस मांग को मान लिया।

क्या होगा इससे फायदा

नई रेल लाइन बिछाने के बाद हरियाणा के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। नूह जिले की आसपास के जिलों और शहरों से कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। अब अलग-अलग राज्यों में सफर करना आसान हो जाएगा।