Haryana Municipal Election 2026: हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह गरम हो चुका है और त्रजल्द ही आधिकारिक घोषणा पर लोगो की निगाह टिकी हुई है। रेवाडी, धारूहेड़ा सोनीपत, अंबाला और पंचकूला में वार्ड आरक्षण को दावों की सुनवाई खत्म होने के बाद अंतिम मतदाता सूची पोर्टल पर लोढ कर है। फाईनल लिस्ट जारी होते ही उम्मीदवारो ने अपने वोट बैंक बनाने के लिए डोर टू डोर मिलना शुरू कर दिया है। कोई विकास के नाम पर कोई जाति के पर वोट मांग रहा है।
भाजपा ने बनाई सटीक रणनीति: फिलहाल तीनों नगर निगमों में भाजपा के मेयर हैं। ऐसे में भाजपा अपनी सीटें बचाने की रणनीति पर काम कर रही है, वहीं कांग्रेस भी सिंबल पर उम्मीदवार उतारकर मुकाबले को मजबूत करने की तैयारी में है।Haryana Municipal Election
वार्डबंदी और सीट आरक्षण लगभग पूरा: नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां पहले ही शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद चुनावी रणनीति पर नजर बनाए हुए हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद कर रहे हैं। हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह गरमा चुका है। अब सबकी नजर राज्य चुनाव आयोग के फैसले पर टिकी है, जो कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।Haryana Municipal Election 2026
वहीं कांग्रेस पार्टी (Congress news) ने भी तीनों नगर निगम चुनावों को लेकर विशेष कमेटी का गठन कर दिया है और संगठन स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी गई है। इन निकायों में भी पूरी हुई चुनावी प्रक्रिया Haryana Municipal Election
जानिए कहां कहां होने है चुनाव
रेवाड़ी नगर परिषद
धारूहेड़ा नगर पालिका
सांपला नगर पालिका
उकलाना नगर पालिका
नगर निगम और परिषदों की स्थिति
अंबाला नगर निगम:
आबादी – 2,71,068 | वार्ड – 20
पंचकूला नगर निगम:
आबादी – 2,91,224 | वार्ड – 20
सोनीपत नगर निगम:
आबादी – 4,05,275 | वार्ड – 22
सांपला नगर पालिका (रोहतक):
आबादी – 25,153 | वार्ड – 18
उकलाना नगर पालिका (हिसार):
आबादी – 21,381 | वार्ड – 18
रेवाड़ी नगर परिषद:
आबादी – 1,62,781 | वार्ड – 32
धारूहेड़ा नगर पालिका:
आबादी – 32,888 | वार्ड – 18
मई में कराए जा सकते हैं चुनाव
सूत्रों के मुताबिक सरकार अप्रैल ही नगर निगम चुनाव कराने की तैयारी में है। मार्च में स्कूलों की परीक्षाएं शुरू हो जाती हैं, इसलिए प्रशासन चाहता है कि उससे पहले मतदान प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। मतदाता सूची फाइनल होते ही एक बार फिर चुनावों को लेकर चर्चा तेज हो गई। हालांकि चुनाव आयोग की ओर से अभी तक कोई तिथि तय नहीं की गई है लेकिन लोग मई में चुनाव मानकर तैयारी कर रहे है।
भाजपा और कांग्रेस दोनों सक्रिय Haryana Municipal Election
नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां पहले ही शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद चुनावी रणनीति पर नजर बनाए हुए हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद कर रहे हैं।
चुनाव आयोग केा भेजी जानकारी: शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक अशोक मीणा ने बताया कि विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही इसकी जानकारी राज्य चुनाव आयोग को भेज गई । इसके बाद चुनाव की तारीख तय करना आयोग के अधिकार क्षेत्र में होगा।Haryana Municipal Election



















