Haryana Mausam Update: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

On: May 29, 2025 7:38 AM
Follow Us:
mausam

Haryana Mausam Update: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से तापमान में थोड़ी राहत देखने को मिली है। जहां पर पहले तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार रहता था, वह अब 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया है।Haryana Mausam Update

मौसम विभाग की मानें, तो अगले चार दिनों तक हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। हरियाणा मौसम विभाग के मुताबिक, 28 मई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई है।

हरियाणा में इन दिनों बारिश के आसार

29 और 30 मई को हरियाणा के सभी जिलों में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मई को प्रदेश के 7 जिलों में बारिश होने की 25-50 फीसदी संभावना है। इनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिले शामिल हैं।Haryana Mausam Update

इसके अलावा हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, महेंद्रगढ़, मेवात, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर में बारिश होने की 25 फीसदी तक संभावना है। वहीं, 30 मई को पूरे हरियाणा में बारिश हो सकती है।

दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग की मानें तो 29 मई को भी मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं, 30 और 31 मई को नोएडा में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, गाजियाबाद में 30, 31 मई और 1 जून को येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान चलने का अनुमान जताया गया है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now