Haryana Helicopter Service: हरियाणा के हिसार से जल्द ही खाटू श्याम और सालासर बालाजी के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू होने वाली है। इसी बीच प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने बड़ी जानकारी दी है।
जानकारी के मुताबिक, मंत्री विपुल गोयलकहा कि हिसार से राजस्थान के खाटू श्याम और सालासर बालाजी के लिए हेलीकाप्टर सेवा को लेकर भी दोनों सरकारों के बीच मंथन जारी है। दोनों शहरों में राजस्थान सरकार के सहयोग से हेलीपैड बनाए जाएंगे। दोनों शहरों के लिए साल 2026 में हेलीकाप्टर सेवा शुरू होने की संभावना है।
हेलीपैड के लिए तलाशी जा रही जमीन
उन्होंने कहा कि हेलीकाप्टर सेवा को लेकर हरियाणा का नागरिक उड्डयन विभाग राजस्थान की सरकार के साथ बात भी कर चुका है। ये नहीं राजस्थान के दोनों धार्मिक स्थलों के पास हेलीपैड के लिए जमीन भी तलाशी जा रही है। लेकिन कई तरह की एनओसी मिलने के बाद ही हेलीपैड सेवा शुरू हो सकेगी। इसलिए संभावना है कि अगले साल तक ये सर्विस शुरू हो सकती है।

















