Haryana: लू का कहर जारी, गर्मी से राहत नहीं, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

On: June 9, 2024 9:17 AM
Follow Us:

Haryana : भले ही कई जिलों में बारिश हुई हो, लेकिन अभी भी गर्मी  (Heat waves) से राहत नही मिली है। रेव़ाड़ी में को पूरे दिन धूप छांव की स्थिति बनी रही। आलम यहां तक है पूरे दिन आसमान धूल मिट्टी से अटा रहा। लोगों को गर्मी व लू के चलते काफी परेशानी उठानी पडी।

 

मौसम विभाग ने इलाके में भविष्य के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अगले सप्ताह से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी और लू चलेगी। वर्तमान परिदृश्य में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो दोपहर 12 बजे से ही लू का कहर दिखाई दे रहा है।

HEAT 1
किसान परेशान: तेजी से बढ रही गर्मी से किसान परेशान है। किसानों ने बताया कि गर्मी का असर सब्जियों की फसल पर भी पड़ा है। पिछले 20 दिनों से धरती तप रही है। इस समय टमाटर, खरबूजा, तरबूज जैसी फसलें गर्मी से खराब होती जा रही है।

पूरे दिन धूप-छांव का दौर चलता रहा। इस दौरान लोग उमस से परेशान रहे। रविवार को (Heat waves) अधिकतम तापमान 42.5 और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगो को उम्मीद थी अब मानसून आ चुका है तो गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन अभी भी गर्मी व लू को सितम जारी है।

 

गर्मी से राहत नहीं: मौसम विभाग का कहना है मानसून आने वाला है। लेकिन एनसीआए में आनेंं अभी समय लगेगा। ऐसे में अभी कब तक कूल होगा यह नहीं कहा जा सकता है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now