Haryana: हरियाणा में इन दो एयरपोर्ट का जल्द शुभारंभ करेंगे PM मोदी, रोजगार के खुलेंगे अवसर, बनेगा इंडस्ट्रियल हब

On: March 20, 2025 1:04 PM
Follow Us:
पीएम मोदी दिखाएंगे हिसार व अंबाला एयरपोर्ट से पहली उड़ान को हरी झंडी, जानिए पूरा शेड्यूल

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेश के लिए इस बार ऐतिहासिक बजट पेश किया है। इसमें सभी वर्गों का अच्छे से ध्यान रखा गया है। इसमें उद्योगों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। खासतौर पर उद्योगों को कई तरह की NOC लेने में बहुत दिक्कत होती थी। अब से ऑनलाइन आवेदन करने पर वह सभी NOC आपने आप आनी शुरू हो जाएगी।

विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि इस बार बजट में स्मार्ट सिटी और गांव के विकास को शामिल किया गया। हिसार एयरपोर्ट का काम पूरा है। PM नरेंद्र मोदी से समय मिलते ही हिसार और अंबाला के एयरपोर्ट का शुभारंभ कर दिया जाएगा।

अयोध्या की फ्लाइट होंगी शुरू

एयरपोर्ट के लाइसेंस में महाराजा अग्रसेन का नाम न होने के सवाल पर कहा कि एयरपोर्ट महाराजा अग्रसेन के नाम पर ही है। हिसार एयरपोर्ट से शुरुआत में चंडीगढ़ और अयोध्या की फ्लाइट शुरू होंगी।

इसके बाद में कई और जगह की फ्लाइटें शुरू होंगी। आने वाले दिनों में हिसार और सिरसा इंडस्ट्रियल इलाका बन जाएगा। लाडो लक्ष्मी योजना जल्द शुरू होगी, इसमें कोई लिमिट नहीं है।

इसी तरह प्रदेश में 5 टूरिज्म स्पॉट्स को PPP मोड पर चलाने की पहल की गई। सूरज कुंड मेले की इस बार ख्याति देखकर दो बार आयोजित करने का फैसला लिया गया है। एयरपोर्ट के साथ ही पूरे राज्य को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ा जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now