Haryana News: हरियाणा सरकार का अनुसूचित जाति कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला, मिलेंगे ये लाभ

On: June 14, 2025 8:27 AM
Follow Us:
Haryana government's big decision in the interest of scheduled caste employees, they will get these benefits

Haryana News:  हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति (एससी) कर्मचारियों की शिकायतों के समाधान के लिए आंतरिक शिकायत निवारण समिति का गठन किया है। यह समिति हरियाणा सिविल सचिवालय में आईएएस अधिकारी श्री विजयेंद्र कुमार की अध्यक्षता में काम करेगी। समिति का मुख्य उद्देश्य एससी कर्मचारियों की रोजगार, सेवा और सुरक्षा से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करना है।

आईएएस अधिकारी विजय सिंह दहिया, सुशील सारवान, प्रदीप दहिया और एचसीएस अधिकारी वर्षा खंगवाल समिति के सदस्य होंगे। यह समिति आरक्षण रोस्टर का उल्लंघन, पदोन्नति में भेदभाव, नियुक्ति, सेवा से बर्खास्तगी, स्थानांतरण, पेंशन लाभ से इनकार, वेतन बकाया जैसे मामलों की जांच करेगी।Haryana News

शिकायत की सत्यता की जांच करने के बाद समिति एक महीने के भीतर संगठन के प्रमुख को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित करेगी।

समिति के अध्यक्ष और सदस्य तीन साल की अवधि के लिए पद पर रहेंगे और उन्हें कार्यवाही के लिए कोई शुल्क या भत्ता नहीं दिया जाएगा। हरियाणा सरकार द्वारा यह कदम राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग की सिफारिश के अनुरूप उठाया गया है, ताकि अनुसूचित जाति कर्मचारियों के अधिकारों की बेहतर सुरक्षा की जा सके।Haryana News

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now