हरियाणा सरकार मकान की मरम्मत के लिए दे रही हैं 80 हज़ार रुपए, जानिए कैसे ले इसका लाभ

On: March 7, 2023 11:00 PM
Follow Us:

Best24News: हरियाणा में मनोहर सरकार की ओर से हरियाणा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा सभी बीपीएल परिवारों को डॉ बीआर अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत मकान मरम्मत के लिए मिलने वाली राशि को भी ₹50 हजार से बढ़ाकर ₹80 हजार कर दिया गया है।हरियाणा सरकार मकान की मरम्मत के लिए दे रही हैं 80 हज़ार रुपए, जानिए कैसे ले इसका लाभ

अभी तक यह लाभ केवल अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवारों को ही दिया जा रहा था लेकिन पिछले वर्ष हरियाणा सरकार ने योजना में बदलाव करते हुए इसमें सभी बीपीएल परिवारों को शामिल कर दिया गया है।

हरियाणा सरकार की यह आवास नवीनीकरण योजना अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग से संबंधित है तथा बीपीएल सूची में शामिल आवेदकों को इस योजना के लिए पात्र बनाया गया है।

यदि पहले मकान निर्माण के लिए या अपने समय के निर्मित मकान को बनाए हुए 10 साल या इससे अधिक समय हो गया हो तथा मकान मरम्मत के योग्य हो तभी आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं ।
PM Kisan Samman Nidhi: नहीं मिला 13वीं किस्त का पैसा तो यहां करे Call

सरकारी प्रवक्ता ने इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि आवेदनकर्ता हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए तथा आवेदनकर्ता का नाम बीपीएल सूची में दर्ज होना चाहिए।

आवेदनकर्ता को अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग से संबंधित है तथा बीपीएल सूची में शामिल आवेदकों को बीपीएल परिवार होने का अपना जाति प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य है । आवेदनकर्ता का अपना घर होना चाहिए । घर कम से कम 10 साल पुराना होना चाहिए ।

ये कागजात है जरूरी: प्रार्थी की परिवार आईडी, बीपीएल राशन कार्ड नंबर, राशन पत्रिका, एससी, बीसी जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या, मोबाइल नंबर, घर के साथ फोटो, बिजली बिल-हाउस रजिस्ट्री-पानी बिल में से कोई भी दो, मकान की मरम्मत पर अनुमानित खर्च का प्रमाण जैसे कागजात जरूरी है ।

हरियाणा: तीन साल बाद तीन हजार युवा बने सिपाही , यहां पढे राज्यो की हर छोटी – बडी खबरे

ऐसे करें आवेदन:

आवेदक को सबसे पहले haryanascbc.gov.in (हरियाणाएससीबीसी.जीओवी.इन) से फॉर्म डाउनलोड करके उसे भरना है और उसको सरपंच या फिर पार्षद से  होगा। फॉर्म के साथ में ऊपर बताए गए सभी दस्तावेज लगाने अनिवार्य है। उसके बाद ये फॉर्म आपके नजदीकी  ऑनलाइन करवाना है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now