Haryana: पंचकूला के स्कूल में धमाका, तीन छात्र घायल

On: November 12, 2025 6:48 PM
Follow Us:
मौके पर पहुंची दमकल की 12 गाड़ियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया।

 

Haryana: पंचकूला के सेक्टर-12 स्थित सार्थक मॉडल स्कूल में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब केमिस्ट्री लैब में अचानक धमाका हो गया। हादसे में 12वीं कक्षा के तीन छात्र अनिशा, तन्वी और आतिश झुलस गए।Haryana

 

बताया जा रहा है कि प्रयोग के दौरान फिनाल और नाइट्रिक एसिड को मिलाने से यह धमाका हुआ। धमाके के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने सभी घायलों को सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई। हालांकि छात्र आतिश की हालत को देखते हुए उसके पिता उसे आगे के इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई लेकर गए हैं।

 

जानकारी के अनुसार, धमाके के दौरान तीनों छात्रों के चेहरे पर रासायनिक छींटे पड़े जिससे वे झुलस गए। हादसे के समय लैब में रसायन विज्ञान के शिक्षक सुनील अरोड़ा मौजूद थे।

 

घायल छात्रा तन्वी की मां दीपशिखा ने बताया कि यह प्रयोग शिक्षक की मौजूदगी में किया जा रहा था, ऐसे में इस तरह का हादसा होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं अनिशा की मां ने कहा कि बच्चों ने घर आकर बताया कि यह दुर्घटना प्रयोग के दौरान गलती से हुई। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी बच्चे अब सुरक्षित हैं।

स्कूल प्रशासन ने कहा है कि घटना की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी कोई दुर्घटना दोबारा न हो। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now