Haryana News: हरियाणा बिजली बोर्ड की वेबसाइट हैक, बिजली बिल से लेकर नये कनेक्शन वाले हुए परेशान

On: May 20, 2025 12:25 PM
Follow Us:
_haryana

Haryana News:उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) की वेबसाइट साइबर अटैक का मामला सामने आया है। गत सात मई से नए कनेक्शन समेत कई सेवाएं ठप हैं। बिजली निगम ने इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (आइसीईआरटी) की मदद ली है।

अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह साइबर अटैक कहां से हुआ है। निगम के सर्वर को फार्मेट कर नई एप्लीकेशन डाल दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगले दो से तीन दिन में कार्य सुचारू हो जाएगा। Haryana News

नया कनेक्शन नहीं हो पा रहा अप्लाई
निगम में कोई भी बिजली का नया कनेक्शन अप्लाई तक नहीं हो पा रहा। आलम यह है कि बिजली का लोड बढ़ाने और घटाने जैसी सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावा बिजली निगम में आंतरिक कार्य, जो पोर्टल पर डिमांड की जाती है, वह भी बंद है।

कई कार्य तो मैनुअल किए जा रहे हैं। बिजली निगम के आईटी सेल के विशेषज्ञ इसका समाधान तलाशने का प्रयास कर रहे हैं। परेशानी आने के बाद जब इसकी तलाश की गई तो पता चला कि मामला हैकर से जुड़ा है।

बिजली का नया कनेक्शन लेने के लिए साल 2017 से ही ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई थी। किसी भी उपभोक्ता को बिजली का नया कनेक्शन लेना है, तो उसे सीएससी सेंटर या खुद ही फाइल को अपलोड करना होता है। कितना लोड लेना है, उसके अनुसार ही फीस भी ऑनलाइन ही जमा होती है। रोजाना हजारों कनेक्शन के लिए आवेदन होता है।
सात मई के बाद एक भी फाइल जमा नहीं हो पाई और न ही साइट पर फीस जमा हो पाई। बिजली निगम के अधिकारियों ने इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को दी, तो आईटी सेल से जुड़े विशेषज्ञों ने जांच की। जांच के दौरान पता चला कि साइट हैक हो गई है।

आंतरिक कार्य भी हुआ प्रभावित
सूत्रों का कहना है कि बिजली निगम का स्टोर में कितना और क्या सामान है, उसका पोर्टल भी है और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल करते हैं। यह काम भी ठप है। इसी तरह बजट जैसे कार्य भी विभाग को मैनुअल करने पड़ रहे हैं। बताया जाता है कि 57 हजार 953 आवेदन कनेक्शन के इंतजार में थे, जबकि 46 हजार 951 कनेक्शन किसानों से जुड़े हैं। Haryana News

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now