Haryana: धारूहेड़ा पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, जानिए कितने​ लोग मिले संदिग्ध

On: December 20, 2024 9:29 AM
Follow Us:

Haryana : थाना धारूहेड़ा पुलिस ने कस्बे में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा सेक्टर चार, धारूहेड़ा के पास, सोहना रोड, बस स्टेंड धारूहेड़ा में जाकर झुग्गी–झोपड़ियों और संदिग्ध स्थानों पर जांच की गई।

धारूहेड़ा पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, जानिए कितने​ लोग मिले संदिग्ध
धारूहेड़ा पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, जानिए कितने​ लोग मिले संदिग्ध

पुलिस टीम ने वहा पर बाहरी श्रमिकों की जानकारी ली तथा उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की।

इस दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।थाना सेक्टर प्रभारी संजय सिंह व थाना धारूहेडा प्रभारी जगदीश ने कहा कि अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, पुलिस तुरंत एक्शन लेगी।

उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now