Haryana : हरियाणा की बेटी बनी DSP, जाने इनकी सफलता की कहानी 

On: September 25, 2025 3:33 PM
Follow Us:

Haryana  : हरियाणा के नारनौल जिले की बेटी अंजू यादव ने राजस्थान पुलिस में डीएसपी बनकर परिवार और प्रदेश का मान बढ़ाया है। जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित 55वें बैच की दीक्षांत परेड में 37 वर्षीय अंजू ने राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) अधिकारी के रूप में शपथ ली।

जानकारी के मुताबिक, अंजू यादव की सफलता संघर्षों से भरी कहानी है। 2021 में पति के निधन के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। पति की मौत के बाद बेटा मायके में पला और पिता की प्रेरक बातें उनके लिए हौसला बनीं। अंजू के इसी जज़्बे ने उन्हें कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ यह मुकाम दिलाया।Haryana 

ख़बरों की माने तो, मूल रूप से धौलेड़ा गांव (नारनौल) की रहने वाली अंजू की शादी अलवर जिले के गंडाला गांव में हुई थी। वे 4 बहनों में सबसे बड़ी हैं। गांव के सरकारी स्कूल से बारहवीं तक की पढ़ाई के बाद उन्होंने डिस्टेंस लर्निंग से स्नातक किया और नारनौल कॉलेज से बीएड की डिग्री हासिल की।

इसके बाद जयपुर के सरकारी स्कूल में 2019 तक पढ़ाया और फिर 2019 से 2024 तक दिल्ली में सरकारी टीचर रहीं। 2021 में निकली भर्ती में चयनित होने के बाद मई 2024 में उन्होंने डीएसपी के पद पर ज्वाइन किया।Haryana 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now