Haryana crime: गाजियाबाद से खाटूश्याम जा रहे दो व्यापारी रेवाड़ी में जिंदा जले

On: September 16, 2025 10:44 AM
Follow Us:

Haryana crime: दिल्ली जयपुर हाईवे पर बावल के पास भयंकर हादसा हो गया है। बनीपुर चौक पर रात करीब एक बजे केमिकल से भरे कैंटर में आग लग गई। इसी के चलते पीछे से आ रही क्रेटा गाड़ी को भी चपेट में ले लिया। हादसे में गाजियाबाद से खाटूश्याम दर्शन के लिए जा रहे दो व्यापारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए।

 

चालक फरार:बता दे कि हादसे के बाद केमिकल से भरे कैंटर का चालक मौके से फरार हो गया। कैंटर में शॉर्ट-सर्किट या लीकेज की वजह से आग लगी होगी। हादसे के हाइवे पर जाम लग गया। Haryana crime

जानिए कैसे हुआ हादसा: बता दे कि व्यापारी क्रेटा कार से गाजियाबाद से खाटूश्याम जा रहे था। जैसे ही वे बनीपुर चौक के पास पहुंचे, तभी आगे चल रहे केमिकल से भरे कैंटर में अचानक आग लग गई।Haryana crime

मरने वालों की पहचान दिल्ली के रहने वाले संजीव अग्रवाल व उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले अंशु मित्तल के रूप में हुई है। चारों लोग रात में कर में सवार होकर राजस्थान स्थित खाटू श्याम जी जा रहे थे।Haryana crime

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now