back to top
Home Crime News Haryana Crime News: बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया बलात्कार, पेट दर्द...

Haryana Crime News: बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया बलात्कार, पेट दर्द से खुला राज

बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया बलात्कार, पेट दर्द से खुला राज
बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया बलात्कार, पेट दर्द से खुला राज

Haryana Crime News: हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है। बलात्कार पड़ोसी ने किया है। आरोपी के द्वारा वारदात के बाद बच्चे को किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस के द्वारा पीड़िता के पिता के शिकायत के बाद मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि 22 अप्रैल की रात उनका परिवार घर के अंदर सो रहा था और उनकी 11 साल की बेटी आंगन में चारपाई पर सो रही थी। पड़ोस के सौरभ नाम के एक युवक ने इशारे से बच्ची को अपने पास बुलाया और जब बच्चे नहीं गई तो आरोपी दीवार फांदकर घर में घुस गया।

रेप के बाद जान से मारने की दी धमकी

आरोपी के द्वारा बच्चों के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार किया गया इसके बाद आरोपी ने बच्ची को डराया धमकाया भी। बलात्कार के बाद दारु पीने कहा कि अगर बच्ची ने किसी से कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

पेट दर्द से खुला राज

अगले दिन जब बच्ची के पेट में तेज दर्द होने लगा तो उसकी चाची ने बच्ची से पूछताछ की। काफी पूछताछ के बाद बच्ची ने रोते हुए अपनी चाची को सारी कहानी सुना। परिजनों को जब इस घटना की सूचना मिली तो यह मामला पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस के द्वारा इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सौरभ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 333, धारा 64 दुष्कर्म, 351(3) जान से मारने की धमकी और धारा 6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पीड़ित बच्ची के परिवार का कहना है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि दूसरे किसी भी बच्ची के साथ ऐसा कभी ना हो पाए। वही इस घटना से आसपास के लोगों में डर दिखा।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।