back to top
Home Crime News Haryana Crime News: गुस्से में अंधा हुआ भतीजा, मामूली कहासूनी में ताऊ...

Haryana Crime News: गुस्से में अंधा हुआ भतीजा, मामूली कहासूनी में ताऊ को मारी गोली

Haryana Crime News: गुरुग्राम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां छोटी सी कहा सुनी में भतीजे ने अपने ताऊ को गोली मार दी। सेक्टर 37 थाना एरिया के गांव खांडसा में मामूली कहासुनी में भतीजे ने ताऊ के ऊपर गोली चला दी।

गोली चलाने के बाद भी भतीजे का गुस्सा शांत नहीं हुआ उसने अपने ताऊ को जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद मानेसर क्राइम ब्रांच ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। भतीजे को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके 3 दिन के पुलिस हीरासत रिमांड कर लिया है।

सामने यह जानकारी के अनुसार सेक्टर 37 थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि खांडसा गांव के रघुवंशी मंडी के पास हवाई फायरिंग हुई है। पुलिस जब वहां पहुंची तो फिर इतने बताया कि वह 23 अप्रैल की रात परिवार के साथ बाहर से घर लौट रहा था घर के पीछे गाड़ी खड़ा करने गया तो उसके छोटे भाई का लड़का सनी हथियार लेकर आया और ताऊ को जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने ताऊ पर गोली भी चलाई हालांकि ताऊ को गोली लगी नहीं और गोली मिस हो गई। थाना सेक्टर 37 में इस मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है।

मामले में मानेसर क्राइम ब्रांच ने आरोपी सन्नी को गांव खांडसा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और शिकायतकर्ता एक ही परिवार के हैं। शिकायतकर्ता आरोपी का ताऊ है।

23 अप्रैल को दोनों में कहासुनी हुई थी, मामूली कहासूनी के बाद भतीजा काफी गुस्सा हो गया। उसने रिश्तो की मर्यादा नहीं रखी और अपने ही ताऊ के ऊपर गोली चला दी लेकिन गनीमत यह रही की गोली चाचा को लग नहीं पाई।

आरोपी पर पहले भी गुरुग्राम में शस्त्र अधिनियम के तहत एक केस दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़ित को भरोसा दिलाया है कि आरोपी पर कार्रवाई होगी।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।