Haryana crime: मोबाइल डिटेल्स से खुला राज, तीन साल से भगोडा बदमाश काबू

On: February 20, 2026 4:33 PM
Follow Us:
CRIME NEWS

Haryana crime: सीआईए रेवाड़ी की टीम को एक बडी सफलता मिली है। बदमाश के मोबाइल रिकोर्ड से बडा खुलासा हआ है। इतना ही नहीं करीब तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को सीएआई से गिरफ्तार कर लिया है।पूछताछ के लिए लिए आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है।Haryana crime

जानिए कैसे पकडा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला पलवल के गांव घाघोट निवासी ओमबीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर 2022 की रात गांव औलांत में ओमप्रकाश के घर चोरी हुई थी। चोर बक्सा लेकर भाग रहे थे। पीछा करने पर आरोपियों ने विजय पंच पर गोली चला दी थी और नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए थे।Haryana crime

पहले ये किए काबू: इससे पहले आरोपी रविंद्र और महेश कुमार के घरों में भी चोरी कर चुके थे। पुलिस ने इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनमें जिला अलवर, मुरैना, गुरुग्राम और फरीदाबाद के आरोपी शामिल हैं।Haryana crime

दो दिन रिमांड पर: पुलिस जांच में यह भी सामने आया था कि सभी आरोपी फरवरी 2023 में गांव बासदूदा में लूट का प्रयास कर चुके थे और फायरिंग कर फरार हो गए थे। अब फरार आरोपी ओमबीर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।Haryana crime

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now