Haryana crime: नई साल पर रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर हुंडदंग मचाने वाला मास्टर माइंड रोहतक से काबू

On: January 8, 2026 7:55 PM
Follow Us:
REWARI STATION

Haryana crime: रेवाडी रेलवे पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। इन वर्ष के उपलक्ष्य में 31 दिसंबर की रात को रेवाड़ी से रींगस जा रही ट्रेन के शीशे तोड़ने, पत्थरबाजी करते हुए दूसरे को उकसाने व वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने रोहतक से काबू कर लिया है। बता दे कि आरोपी नई साल से इस वारदात के बाद ही गायब था।Haryana crime

नई साल पर रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर हुंडदंग मचाने वाला मास्टर माइंड रोहतक से काबू
नई साल पर रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर हुंडदंग मचाने वाला मास्टर माइंड रोहतक से काबू

जमकर मचाया था उत्पात: निरीक्षक विनोद कुमार जांगड़े ने बताया कि ट्रेन पर पत्थरबाजी का वीडियो वायरल करने वाले इंस्टाग्राम संचालक लक्की निवासी बोहर रोहतक को गिरफ्तार किया गया है।बता दे कि ये आरोपी ट्रेन में हुई पत्थरबाजी में भी शामिल था। उन्होंने कहा कि ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी को लेकर रेलवे सुरक्षा बल थाना रेवाड़ी में मामला दर्ज किया गया था।

रोहतक से काबू: तोड़फोड़ की घटना में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त जयपुर मंडल ज्योति कुमार सतीजा व वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ओंकार सिंह के दिशानिर्देशन में एक टीम गठित की गई। टीम ने उक्त आरोपी लक्की को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया।Haryana crime

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now