Haryana crime: धारूहेड़ा: ततारपुर इस्मुरार गांव के एक किसान को केनरा बैंक द्वारा 1 करोड़ 40 लाख रुपये के लोन की रिकवरी के लिए नोटिस का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। आलम यहां तक है बैंक प्रबंधन पर मामला दर्ज होने के बावजूद किसान को लोन से राहत नहीं मिल पाई है।Haryana crime
बता दे कि ततारपुर इस्मुरार के किसान महिपाल का धारूहेड़ा में केनरा बैंक में कोई खाता नही है। इतना ही नही उसने इस बैंक से किसी प्रकार का लोन नहीं लिया, फिर भी उसके नाम पर एक करोड 40 हजार रुपए रिकवरी का नोटिस जारी किया गया। नोटिस के चलते किसान के नाम करीब 8 साल पहले 27 लाख को केसीसी के नाम पर लोन दिखाया गया है।Haryana crime:
कई सालों से किस्त नही भरने के चलते लोन की राशि एक करोड़ 40 हजार के करीब हो गई। जब उसके पास नवंबर 2025 में उसके पास रिकवरी के लिए कोर्ट से नोटिस मिलने पर उसे इस फर्जी कार्ड का पता चला। उसके बाद किसान में रेवाडी कोर्ट में केस दायर किया। मामला कोर्ट में पहुंचने पर थाना सेक्टर छह पुलिस ने नवंबर माह में बैक पर गलत लोन देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
रेवाड़ी कोर्ट में केस दायर के बावजूद रिकवरी को रद्द नही किया। परेशान होकर हाईकोर्ट में केस दायर किया है। जिसकी सुनवाई फरवरी माह होनी है। बैंक पर मामला दर्ज होने बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। महिपाल किसान ततारपुर इस्तमुरार
फिलहाल किसान की शिकायत पर नवंबर माह में बैंक प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है । राशि ज्यादा होने के चलते इस मामले को इकोनोमिक सेल देख रही है।
सचिन, थाना प्रभारी सेक्टर छह

















