Haryana crime: रेवाड़ी में दिनदहाड़े SBI Bank Bawal में सेंघ, 10.70 लाख की नकदी से भरा बैग लेकर फरार

On: July 15, 2025 1:22 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में दिनदहाड़े बैंक में सेंघ, 10.70 लाख की नकदी से भरा बैग लेकर फरार

Haryana crime:  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की (SBI Bawal ) बावल शाखा में मंगलवार सुबह दिनदहाड़े दो बदमाश स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में घुसकर 10 लाख 70 हजार रुपये की नकदी से भरा बैग लेकर चंपट हो गए। गनीमत रही रही चोर पास ही रखे दूसरे बैग को नहीं लेकर गए जबकि दूसरी बैग में भी 10 लाख से ज्यादा की नकदी थी। लूट की वारदात के बाद पुलिस ने हाईवे के साथ-साथ पूरे जिले में नाकाबंदी करा दी है।

मची अफरा तफरी: बता दे जैसे ही पुलिस को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बावल शाखा में लूट की सूचना मिली तो अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद बावल थाना प्रभारी संजय सिंह के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद डीएसपी बावल सुरेंद्र सिंह श्योराण भी पहुंच गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। Haryana crime

बता दें कि विजय सिंह गांव भाड़ावास स्थित अश्विनी पेट्रोल पंप पर मैनेजर (Breaking news)के पद पर कार्यरत है। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े गांव प्रहलादपुर का रहने वाला विजय सिंह दो बैग में करीब 20 लाख रुपये की नकदी लेकर बावल के छोटूराम चौक स्थित एसबीआई की शाखा में पहुंचा था।Haryana crime

बैंक में पहुंचने के बाद नकदी जमा कराने वाले काउंटर पर काफी भीड़ थी। इसी के चलते उसने दोनों बैग काउंटर के पास रख दिए। इसी बीच वह शाखा के अंदर ही वाशरूम चला गया। वापस आया तो 10 लाख 77 हजार रुपये की नकदी से भरा एक बैग गायब मिला। जैसे ही उसने बैंक कर्मियों को बताया तो बैंक में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।Haryana crime

कैमरे में कैद हुए बदमाश: पुलिस ने बैंक पहुंचने के बाद वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी (CCTV) कैमरे चेक करने पर दो बदमाश एक बैग को उठाकर ले जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबांदी करा दी। फिलहाल बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। Haryana crime

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now