Haryana Crime: अवैध एमटीपी किट बिक्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्त में

On: July 30, 2025 5:24 PM
Follow Us:

Haryana Crime: अवैध रूप से गर्भपात की दवाएं (MTP Kit ) बेचने के मामले में रेवाड़ी पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्राणपुरा गांव निवासी नितिन कुमार के रूप में हुई है। इससे पहले इस मामले में पुलिस आरोपी दीपक को पहले ही काबू कर चुकी है।

जांच अधिकारी ने बताया कि 19 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग के एमटीपी नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष यादव को सूचना मिली थी कि फदनी गांव निवासी दीपक अवैध रूप से एमटीपी किट बेच रहा है और वह रेवाड़ी के सेक्टर-4 क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने योजना बनाकर एक नकली ग्राहक को भेजा, जिसने एमटीपी किट की खरीद के बहाने दीपक से संपर्क किया। सौदा तय होते ही टीम ने दीपक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दीपक के कब्जे से एमटीपी किट, 700 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की थी। मामले की जांच के दौरान आरोपी नितिन कुमार की भूमिका भी सामने आई, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एमटीपी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now