Haryana Lado Laxmi Yojana: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की तीसरी किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, सीएम सैनी किया ऐलान

On: January 17, 2026 8:29 PM
Follow Us:
Haryana Lado Laxmi Yojana: हरियाणा सरकार ने बदली लाडो लक्ष्मी योजना की शर्तें, जानें क्या होगा नया नियम

Haryana Lado Laxmi Yojana:  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण और किसान हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार योजनाएं चलाई जा रही हैं और हरियाणा सरकार भी इसी दिशा में मजबूती से काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में संचालित दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत शनिवार को तीसरी किस्त जारी की गई है। इस किस्त के अंतर्गत प्रदेश की 8 लाख 63 हजार 918 लाभार्थी बहनों के बैंक खातों में सीधे 181 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है। उन्होंने कहा कि अब तक इस योजना के तहत तीन किस्तों में कुल 441 करोड़ रुपये की सहायता राशि लाभार्थियों को दी जा चुकी है।Haryana Lado Laxmi Yojana

। अब इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता दो किश्तों में दी जाएगी। इससे महिलाओं को मिले पैसे का बेहतर उपयोग करना आसान होगा और वे इसका इस्तेमाल किसी रोजगार या छोटे व्यवसाय की शुरुआत के लिए कर सकेंगी।

युवाओं के लिए भी खुशखबरी

मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में युवाओं के लिए नई नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराने की बात भी कही। इसके साथ ही नई औद्योगिक मॉडल टाउनशिप स्थापित करने और गांवों के विकास के लिए कई अहम कदम उठाने की घोषणा की। इन फैसलों से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास तेज होगा और युवाओं को रोजगार के नए विकल्प मिलेंगे।

लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सहायता देना है। योजना में वे महिलाएं शामिल हो सकती हैं जिनके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम हो। इसके अलावा, महिला का हरियाणा की मूल निवासी होना जरूरी है और उसे कम से कम 15 साल हरियाणा में रहना चाहिए। योजना की पात्रता आयु 23 से 60 साल के बीच है। यह योजना विवाहिता, अविवाहिता और तलाकशुदा महिलाओं के लिए है। जो महिलाएं पहले से किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ उठा रही हैं, वे इसमें शामिल नहीं हो सकतीं। गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान हित सरकार की नीतियों के केंद्र में हैं। कृषि क्षेत्र से जुड़ी पांच योजनाओं के अंतर्गत कुल 659 करोड़ रुपये की अनुदान और प्रोत्साहन राशि जारी की गई है। पराली न जलाने वाले 5 लाख 54 हजार 405 किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत 461 करोड़ 75 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है

आवेदन प्रक्रिया हुई आसान

लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन करना अब बहुत आसान हो गया है। 25 सितंबर को मुख्यमंत्री ने एक विशेष मोबाइल एप लॉन्च किया है, जिसके जरिए महिलाएं सीधे आवेदन कर सकती हैं। योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में 2100 रुपए सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए भेजे जाते हैं। पारदर्शिता और डिजिटल प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए हर लाभार्थी का ई-केवाईसी और लाइव फोटो वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों को 9 हजार 885 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के लिए 85 करोड़ 10 लाख रुपये की सब्सिडी दी गई है। इसके अलावा धान की सीधी बिजाई करने वाले 31 हजार 605 किसानों को 75 करोड़ 54 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत 13 हजार 500 किसानों को 15 करोड़ 75 लाख रुपये की राशि जारी की गई है, जबकि आलू और फूल गोभी की खेती करने वाले 4 हजार 73 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के अंतर्गत 20 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now