back to top
Home Haryana News Haryana: CM नायब सैनी की रेवाड़ी को बड़ी सौगात, रामगढ भगवानपुर...

Haryana: CM नायब सैनी की रेवाड़ी को बड़ी सौगात, रामगढ भगवानपुर में बनेगा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज

Haryana: CM नायब सैनी की रेवाड़ी को बड़ी सौगात, रामगढ भगवानपुर में बनेगा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज
Haryana: CM नायब सैनी की रेवाड़ी को बड़ी सौगात, रामगढ भगवानपुर में बनेगा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज

Haryana: हरियाणा के नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी जिले के रामगढ भगवानपुर में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की महत्वपूर्ण घोषणा की है। बता दे कि लंबे समय से चल रहे स्थानीय निवासियों के धरने और मांग के बाद सरकार ने इस परियोजना को मंजूरी दी है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

जानिए क्या थी मांग: बता दे इस गांव में लंबे समय नागरिक अस्तपाल बनाने की मांग की जा रही है। इस गांव को पहले जमीन लेकर नागरिक अस्तपाल बनाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन बाद में यहां पर बनाने से मना कर दिया। कई महीनों से चले धरने प्रदर्शन को लेकर ग्रामीण कई बार जिला प्रशासन से मिल चुके थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। शनिवार को रेवाड़ी आए सीएम धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे तथा ग्रामीणों की मांगो को लेकर ये बडी घोषणा की।Haryana

लोगों में खुशी का माहौल: बता दें कि सरकार की इस घोषणा के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों में उच्च स्तरीय मेडिकल शिक्षा संस्थान की कमी महसूस की जा रही थी। आयुर्वेदिक कॉलेज खुलने से युवाओं को अपने ही क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। साथ ही, आयुर्वेद आधारित उपचार पद्धति को भी मजबूती मिलेगी।

रोजगार के नए अवसर बढेंगे: क्योकि यहां पर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज बनने पर एक ओर रोजगार बढेगे वही स्वास्थ्य सुविधाएं भी बेहतर होगी। कॉलेज में शिक्षकों, चिकित्सा स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की भर्ती से स्थानीय युवाओं को लाभ मिलेगा। इसके अलावा, अस्पताल सुविधाएं विकसित होने से आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

ग्रामीणों ने कहा हमारी हुई जीत: लंबे समय से धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा हमारी जीत हो गई है। सरकार ने हमारी मांग मान ली है। इसी मांके साथ शनिवार को ग्रामीणों ने धरना प्रर्दशन बदं कर दिया है।Haryana

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।