हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने हिसार को दिया 462 करोड़ रुपये की सौगात, यहां जानिए किन क्षेत्रों में होगा विकास?

On: October 27, 2025 9:22 PM
Follow Us:
CM HARYANA NAYANB SAINI

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को हिसार कई सौगातें दीं। उन्होंने नलवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धन्यवाद रैली में 462 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की घोषणा की।

गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में आयोजित संत नामदेव महाराज की जयंती पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संत नामदेव का जीवन प्रेम, भक्ति और समानता का प्रतीक है। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव को मिटाकर मानवता को जोड़ने का काम किया।

सीएम सैनी ने यह भी घोषणा की कि प्रदेश के एक सरकारी संस्थान का नाम संत नामदेव महाराज के नाम पर रखा जाएगा और विभिन्न धर्मशालाओं के रख-रखाव व सोलर पैनल लगाने के लिए 51 लाख रुपये दिए जाएंगे।

 

इन योजनाओ की घोषणा: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी कहा कि सरकार का लक्ष्य हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। नलवा क्षेत्र में भिवानी ड्रेन और रतेरा तलवंडी चैनल की 322 करोड़ रुपये की परियोजना से किसानों को सिंचाई और जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी।

इसके साथ ही 140 करोड़ रुपये की सौर ऊर्जा आधारित माइक्रो इरिगेशन परियोजनाएं भी शुरू होंगी, जिससे कृषि को आत्मनिर्भर और पर्यावरण अनुकूल बनाया जाएगा। सरकार का मकसद हर गांव तक विकास करना है इसी को लेकर गांवो में शहरो की तर्ज पर कार्य हो रहे है।

उन्होंने सड़कों, जल निकासी, पेयजल और शिक्षा संस्थानों के विस्तार से जुड़ी 100 करोड़ से अधिक की योजनाओं को मंजूरी दी। साथ ही नलवा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के सम्मान में एक करोड़ रुपये की लागत से प्रवेश द्वार बनाने की घोषणा भी की।

 

सीएम सैनी ने यह भी घोषणा की कि प्रदेश के एक सरकारी संस्थान का नाम संत नामदेव महाराज के नाम पर रखा जाएगा और विभिन्न धर्मशालाओं के रख-रखाव व सोलर पैनल लगाने के लिए 51 लाख रुपये दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार के लिए विकास का अर्थ केवल सड़कों और इमारतों तक सीमित नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग तक समान अवसर पहुंचाना है। यही सच्चा विकास है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now