Haryana : हरियाणा में 8वीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या, परीक्षा में पास न होने पर लगाया फंदा

On: March 30, 2025 8:28 AM
Follow Us:

Haryana : हरियाणा के फरीदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां के सेक्टर 31 में रहने वाले 8वीं कक्षा के एक छात्र ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार छात्र ने यह कदम सामाजिक विज्ञान में फेल होने के बाद उठाया। परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए थे।  Suicide in Haryana

पुलिस द्वारा मिलिम जानकारी के अनुसार, स्कूल से लौटने के बाद लड़के ने अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया। जब वह शाम तक बाहर नहीं आया, तो उसकी मां उसे देखने गई। दरवाजा बंद देखकर मां ने कमरे के पीछे से झांका। वहां उन्होंने लड़के को लटका हुआ पाया।

मां के चिल्लाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सेक्टर 31 के थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि लड़के के रिश्तेदारों ने बताया कि वह एक विषय में फेल होने के कारण तनाव में था।

पुलिस के मुताबिक, छात्र अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। इस घटना से परिवार और इलाके में शोक की लहर है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के सही कारणों का पता चल सके।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now