Haryana CET : हरियाणा में ग्रुप सी के लिए हुए सीईटी एग्जाम का रिजल्ट जल्द (Haryana CET Result 2025 Out Soon) जारी हो सकता है। हरियाणा में तृतीय श्रेणी पदों की भर्ती के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) में शामिल हुए करीब साढ़े 12 लाख युवाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) नवरात्रों में सीईटी का परिणाम घोषित करने की तैयारी में है। करेक्शन पोर्टल खोलने को लेकर आयोग ने एडवोकेट जनरल से राय मांगी है क्योंकि हाई कोर्ट में कई याचिकाओं पर सुनवाई चल रही है। जल्द ही हरी झंडी मिलने की उम्मीद है, जिसके पश्चात अगले सप्ताह पोर्टल खोला जा सकता है। Haryana CET
करेक्शन पोर्टल खोलने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने एडवोकेट जनरल से मांगी राय चेयरमैन हिम्मत सिंह का दावा था कि परीक्षा का परिणाम 31 अगस्त तक घोषित कर दिया जाएगा, लेकिन परीक्षा के सामान्यीकरण (नार्मलाइजेशन) सहित आयोग के विभिन्न फैसलों के विरोध में कुछ अभ्यर्थी हाई कोर्ट में चले गए। विगत दो सितंबर को हाई कोर्ट ने भी नार्मलाइजेशन पर मुहर लगा दी, जिसके बाद रिजल्ट घोषित करने को लेकर काम तेज कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रिजल्ट घोषित होते ही 10 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती विज्ञापन निकाला जा सकता है। इनमें 15 श्रेणियों के 8,653 पद भी शामिल है, जिनका भर्ती विज्ञापन जुलाई में वापस ले लिया गया था। एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह के मुताबिक वर्तमान में आयोग के पास कोई भर्ती लंबित नहीं है। Haryana CET
तृतीय श्रेणी पदों का रिजल्ट घोषित करने की तैयारी में जुटे एचएसएससी ने चतुर्थ श्रेणी पदों के सीईटी की भी पूरी योजना बना ली है। सरकार की मंजूरी मिलते ही आयोग ग्रुप-डी के सीईटी के लिए आवेदन को पोर्टल खोल देगा।

















