Haryana CET: खुशखबरी, इस दिन आएगा हरियाणा CET का रिजल्ट

On: November 22, 2025 8:15 PM
Follow Us:
Haryana CET रिजल्ट की तारीख आई सामने, छात्रों के लिए राहत की खबर, देखें पूरा अपडेट

Haryana CET: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) जल्दी ही CET-2025 ग्रुप सी परीक्षा का परिणाम जारी करने वाला है। हालांकि आयोग ने अभी परिणाम की तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द यह परिणाम सामने आ जाएगा। इसी के साथ आयोग ग्रुप डी की परीक्षा आयोजित करने की भी तैयारी कर रहा है।

आयोग ने उम्मीदवारों से एक बार फिर अपील की है कि वे पूरी तैयारी के साथ अपने प्रयास जारी रखें और किसी भी तरह के झूठे वादों या अफवाहों में फंसें नहीं। परिणाम जारी होने के बाद आयोग ग्रुप सी की सभी भर्तियों के लिए परीक्षा कैलेंडर भी जल्द जारी कर सकता है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इस साल 26 और 27 जुलाई को CET परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा का परिणाम जारी होने का इंतजार अभ्यर्थियों को काफी समय से है। इस परीक्षा के लिए कुल 13 लाख 48 हजार 893 उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया था, जिनमें से करीब 12 लाख 46 हजार 497 अभ्यर्थियों ने चार सत्रों में परीक्षा दी थी।

पिछले महीने आयोग ने करेक्शन पोर्टल भी खोला था। 28 अक्टूबर तक जिन आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने दस्तावेज अधूरे होने के कारण सामान्य श्रेणी में आवेदन किया था, उन्होंने इस पोर्टल के माध्यम से त्रुटियां सुधारने के लिए आवेदन किया था।

हाल ही में आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने एक इंटरव्यू में दोबारा कहा है कि सभी अभ्यर्थी अपनी तैयारी जारी रखें। आयोग जल्द ही CET परीक्षा का परिणाम और भर्तियों का पूरा कैलेंडर जारी करने की योजना पर काम कर रहा है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now