Haryana CET 2025: सीईटी को लेकर बड़ा अपडेट, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

On: July 23, 2025 2:17 PM
Follow Us:
Haryana CET 2025: Big update regarding CET, CM gave these instructions to the officials

Haryana CET 2025:  हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को सीईटी परीक्षा होंगी। इसके लिए HSSC ने तैयारियां पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने CET परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश:

1. संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की जानकारी साझा करें
– सभी DC और SP को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील CET केंद्रों का विवरण गृह विभाग से साझा करें,
– ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते इंटरनेट सेवाएं निलंबित की जा सकें।

2. इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर CET परीक्षा
– HSSC द्वारा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर CET परीक्षा आयोजित की जा रही है।
– सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूर्ण कर लेने पर मुख्यमंत्री ने बल दिया।

3. प्रश्न पत्रों की आवाजाही की वीडियोग्राफी
– भंडारण स्थल से परीक्षा केंद्र तक प्रश्नपत्र की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी।
– यह पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

4. केंद्रों के आसपास कड़ी निगरानी
– असामाजिक तत्वों पर नज़र रखने और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश।

5. सोशल मीडिया पर निगरानी
– भ्रामक सूचना और अफवाहें फैलाने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश।

6. परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश
– तीज पर्व और परीक्षा को देखते हुए परिवहन विभाग को अतिरिक्त बसों की व्यवस्था के निर्देश,
– ताकि परीक्षार्थियों और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now