Haryana Breaking News: Best24News: रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में पानी के टंकी में कीड़े मिलने के मामले में तूल पकड़ लिया है। जब से यह मामला मीडिया में आया है तब से इस मामले को लेकर चर्चा किया जा रहा है। विपक्ष ने भी सरकार पर निशाना साधा है जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले की गहराई से जांच करने का आदेश दिया। सामने जानकारी के अनुसार नागरिक अस्पताल के पानी की टंकियां में कीड़े मिलने के मामले में प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र यादव पर गाज गिर सकती है।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के आदेश के बाद सिविल सर्जन डॉक्टर नरेंद्र दहिया ने तीन SMO को शामिल करके जॉर्ज समिति गठित की। इस कमेटी को तीन दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। आपको बता दे की तीन-चार दिन पहले सोशल मीडिया पर नागरिक अस्पताल के छत पर रखी पानी टंकी में कीड़े का वीडियो वायरल हुआ था। सिर्फ इतना ही नहीं कई टंकियां के तो ढक्कन ही गायब हो गए थे।Haryana Breaking News
वीडियो वायरल : वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और सीधे तौर पर इसके लिए पीएमओ और डॉक्टर सुरेंद्र यादव को लापरवाह ठहरा दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने जांच का आदेश जारी किया।Haryana Breaking News
मामला स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिला का है इसलिए सिविल सर्जन ने तुरंत जांच का आदेश जारी कर दिया। मात्र तीन दिन में इसका रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जिसकी भी गलती मिलेगी उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ मीडिया में आने के बाद इस मामले में तूल पकड़ लिया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी भी हाल में नहीं बक्शा जायेगा।Haryana Breaking News



















