Haryana Board Result: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 10वीं कक्षा का कंपार्टमेंट का रिजल्ट

On: September 5, 2023 8:54 PM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक पूरक परीक्षा कंपार्टमेट का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम के चलते लड़कियों का पास प्रतिशत 37.27 रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 37.03 दर्ज किया गया।

बता दें कि इस सत्र में कंपार्टमेंंट परीक्षा में 37,080 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे। जिसमें 20,904 छात्र 16,176 छात्राएं शामिल हुए।BHIWANI 11zon

शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव एवं सचिव सुज्योति मित्तल ने बताया कि प्रदेशभर में 71 परीक्षा केन्द्रों पर 27 जुलाई से 18 अगस्त तक संचालित करवाई गई थी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में प्रविष्ट हुए 37,080 परीक्षार्थियों में से 13,770 उत्तीर्ण हुए तथा 21,327 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट रही है।Rewari: धारूहेड़ा में लूट: पहले की थी रैकी, तीसरे दिन की लूट, रिमांड में हुआ खुलासा

 

परीक्षा में 20,904 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 7,741 छात्र पास हुए व 11,897 छात्रों की कम्पार्टमेंट रही, जिनकी पास प्रतिशतता 37.03 रही ।हुंडई का अवतार, बाजार में मचाऐगा धूम, जानिए कीमत व फीचर्स ?

वहीं छात्राओ में 16,176 प्रविष्ट में से 6,029 पास हुई व 9,430 छात्राओं की कम्पार्टमेंट रही, जिनकी पास प्रतिशतता 37.27 रही ।

उन्होंने आगे बताया कि परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिका की पुन: जांच / पुनर्मूल्यांकन निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now