Sports News: चौथी साऊथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाडियों ने लहराया परचम

On: October 28, 2025 9:48 PM
Follow Us:
चौथी साऊथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाडियों ने लहराया परचम

Sports News: चौथी साऊथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 3 दिवसीय आयोजन 24 अक्टूबर से 26 अक्तूबर तक रांची झारखंड में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित किया गया। एक बार फिर भारतीय एथलीट खिलाड़ियों ने 20 स्वर्ण पदक और 20 रजत पदक 18 कांस्य पदक सहित 58 पदक विजेता बनकर देश का नाम रोश किया है।

दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने जानकारी दी कि चौथी साऊथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीयों ने 58 अवार्ड जीतकर परचम लहराया है। अगर हरियाणा की बात करें तो 4 स्वर्ण पदक और 4 रजत पदक सहित 8 पदक जीते है।Sports News

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में भारतीय एथलीट धाविकाओं ने तमन्ना जींद हरियाणा, सुदेशना शिवांकर,जिलना एम वी और साक्षी चौहान की टीम ने रजत पदक जीता और स्वर्ण पदक श्रीलंका टीम ने एवं कांस्य पदक मालदीव की टीम को मिला।Sports News

जानिए किसने क्या जीता: प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि संजना सिंह रोहतक 5000 मीटर दौड़ भारत रिकार्ड और साऊथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक,1500 मीटर दौड़ स्वर्ण पदक और बैस्ट एथलीट खिताब जीता

साऊथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मोहम्मद अता साजिद फरीदाबाद लांग जंप स्वर्ण पदक, योगिता भिवानी स्वर्ण पदक शाट पुट एवं शिक्षा चरखी दादरी रजत पदक,निर्भय सिंह भिवानी ने डिस्कस थ्रो रजत पदक,आशीष जाखड डिस्कस थ्रो रजत पदक जीता।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now