Haryana AAP Badlav Yatra: इजराइल में युद्ध जारी, हरियाणा सरकार को वहां नजर आ रहा रोजगार: सुशील गुप्ता

On: December 18, 2023 9:55 PM
Follow Us:

हरियाणा: आप प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की नीतियों को प्रदेश के हर घर तक पहुंचाया जा रहा है। जगह-जगह आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा का जोरदार स्वागत किया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी की 10 दिवसीय प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा के चौथे दिन सोमवार को आप प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर बेरोजगारी के मुद्दे पर मनोहर लाल सरकार को घेरा।Dharuhera: नंदरामपुर बास में मुफ्त कैंसर जांच शिविर 22 को

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। बदलाव यात्रा से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की नीतियों को प्रदेश के हर घर तक पहुंचाया जा रहा है। जगह-जगह आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा का जोरदार स्वागत किया जा रहा है।Dharuhera: नंदरामपुर बास में मुफ्त कैंसर जांच शिविर 22 को

उन्होंने कहा हाल ही में हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को फटकार लगाई है कि आंकड़ों को खेल खेलना बंद करें और बताएं कि हरियाणा में रोजगार के लिए क्या किया जा रहा है। भाजपा सरकार के राज में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, पिछले 10 सालों में न जाने कितने युवाओं पर के मौके चले गए, परीक्षा देकर रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं और आज उनकी क्वालीफिकेशन की उम्र ही निकल गई है।app

2 लाख से ज्यादा पद हरियाणा में खाली है। इनमें 71,000 पद शिक्षा विभाग में खाली पड़े हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 42,000 और माध्यमिक शिक्षा विभाग में 29,000 पद खाली पड़े हैं। पशुपालन विभाग में 5500, सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग में 5000, अग्निशमन विभाग में 3320 और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान में 3000 पदइसके अलावा पुलिस विभाग में 21500, परिवहन विभाग में 10000, रिक्त पड़े हैं।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now