Haryana: सोलर पम्प पर मिलेगा 75 फिसदी अनुदान: एडीसी

On: December 23, 2021 8:53 AM
Follow Us:

रेवाडी: नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा द्वारा ऐसे किसान जो डीजल पंप से सिंचाई कर रहे हैं उन्हें 3 एचपी से 10 एचपी तक के सौर ऊर्जा पंप 75 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करावाए जा रहे हैं, ऐसे में सोलर पम्प लगवाने के लिए आगामी 27 दिसबंर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की हो रही है। यह जानकारी एडीसी आशिमा सांगवान ने दी।

Rewari news: मांगों को लेकर एसई कार्यालय पर गरजे विद्युत कर्मी


एडीसी सांगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि डीजल पंप से सिंचाई करने पर किसान का काफी खर्चा होता है तथा पर्यावरण भी दूषित होता है। ऐसे में सौर ऊर्जा संचालित पंप पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टिï से भी सहयोगी हैं। उन्होंने बताया कि गौशालाओं, वाटर यूजर एसोसिएशन, सामूहिक सिंचाई सिस्टम को भी 75 प्रतिशत अनुदान पर सौर ऊर्जा पंप दिए जाएंगें। उन्होंने बताया कि ये पंप सिस्टम केवल उन्हीं किसानों को दिए जाएंगे जो किसान सूक्ष्म सिंचाई जैसे टपका सिंचाई अथवा फव्वारा सिंचाई योजना के तहत सिंचाई करते हों और अपने खेत में जमीनी पाईप लाइन दबाकर सिंचाई करते हैं।

Rewari news: मांगों को लेकर एसई कार्यालय पर गरजे विद्युत कर्मी


एडीसी ने कहा कि जिन किसानों को पहले अनुदान पर सौर ऊर्जा पंप दिए जा चुके हैं वे इस योजना के तहत लाभपात्र नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि एक किसान को केवल एक ही सोलर पंप दिया जाएगा।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now