Home Crime News Haryana Crime News: खुशियां मातम में बदली, बरात में विवाद के बाद...

Haryana Crime News: खुशियां मातम में बदली, बरात में विवाद के बाद फौजी की चाकू मारकर हत्या

खुशियां मातम में बदली, बरात में विवाद के बाद फौजी की चाकू मारकर हत्या

Haryana Crime News: हरियाणा के जींद में बारात में शराब पीने के दौरान अपशब्द बोलने से शुरू हुई कहासूनी खूनी संघर्ष में बदल गई। फौजी की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस से अमेरिका के भाई ने शिकायत किया है कि गांव के ही सतीश और उसके दो बेटे अमन और अरुण ने मेरे भाई की चाकू मार कर हत्या की है।

मृतक के भाई की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और सतीश अमन को गिरफ्तार भी कर लिया है। जींद के वराह खुर्द गांव निवासी कृष्ण लाल के बेटे दीपक की सोमवार को शादी होनी थी। बारात एक निजी होटल में गई थी और खाने पीने का कार्यक्रम चल रहा था।

तभी दूल्हे के ताऊ के बेटे विकास की बारात में शामिल होने के वजह से सतीश के साथ लड़ाई हो गई। विकास ने अपशब्द बोलने पर सतीश को थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद बारातियों ने मामला को शांत कर दिया और विकास होटल से बाहर चला गया लेकिन थोड़ी देर बाद विकास फिर से वापस होटल में आया और सतीश के साथ लड़ाई करने लगा।

आरोप है कि सतीश ने अपने बेटे अरुण और अमन को बुला लिया। अमन ने गुस्से में विकास के पैरों और सीने पर चाकू से तीन वार किया। विकास काफी घायल हो गया जिसके बाद उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया यहां से हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टर ने पीजीआई रोहतक उसे रेफर कर दिया। काफी ज्यादा खून रहने के कारण पीजीआई हॉस्पिटल में विकास ने दम तोड़ दिया।

दो माह पहले बेलदार के पद पर लगी थी नौकरी

अरविंद ने बताया कि उसका छोटा भाई विकास सेना से सेवानिवृत्त हो चुका था। करीब 10 माह पहले ही उसकी बेलदार के पद पर तैनाती हुई थी। वह सिंचाई विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत था।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version