Haryana crime: डेढ़ करोड़ के ठगी में तीन आरोपी काबू…

On: February 6, 2026 11:46 AM
Follow Us:
CRIME NEWS

Haryana crime:साइबर थाना पुलिस ने वर्ष 2024 में गुड़ियानी के एक व्यक्ति को शेयर मार्केट में निवेश के बदले मोटा पैसा कमाने का लालच देकर लगभग 1.55 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है, जबकि दो को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया

IMG 20260206 114027

 

पुलिस को दर्ज शिकायत में गुड़ियानी निवासी दिनेश कुमार ने बताया था कि वह एक व्हाट्स एप गु्रप से जुड़ा था। 27 जून 2024 को उसे एक एपीके फाइल मिली। गु्रप एडमिन ने उसे फाइल डाउनलोड करने को कहा। डाउनलोड करते ही उसके मोबाइल फोन पर बार्लेज सिल नाम की कंपनी एप इंस्टाल हो गई। इसके बाद उसे गु्रप पर शेयर मार्केट के शेयर दिखाकर इन्वेस्टमेंट करने के लिए कहा।

 

 

पैसे लगाने के लिए उसे अलग-अलग खाता नंबर भेजने शुरू कर दिए। उसने एप को सही मानकर शेयर खरीदने के लिए सबसे पहले 28 जून को 5 हजार रुपये एक खाता नंबर पर ट्रांसफर किए। उसने गु्रप के सदस्यों से एप की हकीकत पता करने के लिए पूछताछ की, तो उन्होंने इसे ठहराते हुए कहा कि वह भी एप के माध्यम से शेयर खरीद रहे हैं।

उसने 22 जुलाई 2024 तक दो दर्जन से अधिक ट्रांजेक्शन के जरिए 15507000 रुपये बताए गए खालों में ट्रांसफर कर दिए। उसके एप खाते पर मोटा मुनाफा दिखाया गया, परंतु बाद में उसे पता चला कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर 25 जुलाई 2024 को केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने गुजरात के नीलकंठ रेसी, कम प्लाजा नीयर सन्तोषवादी, दंतेश्वर, वडोदरा निवासी प्रफुल्ल जगदीश बाविस्कर, महादेव नगर नीयर ज्योति नगर जदेश्वर रोड भरूच गुजरात हाल 401 विस्तीरिया हाइट वडोदरा निवासी राज महेंद्र भाई चौहान तथा परंजित नगर, नीयर सत्यनारायण सोसायटी दंतेश्वर वडोदरा निवासी शर्मा विवेक जगदीश को गिरफ्तार कर लिया। जगदीश के बैंक खाते में ठगी के 40 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे, जबकि दो अन्य आरोपियों ने बैंक खाता मुहैया कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने जगदीश को दो दिन के रिमांड पर लिया है। दोनों अन्य आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now