Gurugram: रेवाड़ी के बदमाश ने लूटी थी दिल्ली पुलिसकर्मी की कार, इस गैंग से जुडा है गुर्गा

On: September 19, 2023 7:54 AM
Follow Us:

दिल्ली: दिल्ली पुलिस के सिपाही की कार लूटने वाले बदमाश को गुरुग्राम पुलिस ने रेवाड़ी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गैंगस्टर सुंदर भाटी गैंग से जुडे रेवाड़ी के शाहबाजपुर गांव के महेश उर्फ मुंडी को दबोच लिया है।

इस गैंग से जुडा है महेश
आरोपी गैंगस्टर सुंदर भाटी गैंग से कई सालो से जुडा हुआ है। वारदात के बाद इस गिरोह के लोग कई बाार महेश के घर पर रूके थे। पुलिस ने आरोपी को रेवाड़ी के कसौला चौक से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पुलिस कर्मी से लूटी हुई गाड़ी बरामद की है।

जानिए क्या था मामला

बात दे कि 10 सितंबर को G20 शिखर सम्मेलन में ड्यूटी लगने के कारण दिल्ली पुलिस का सिपाही राजकुमार अपने गांव से मारुति बलेनो से आ रहा था। टोल प्लाजा खेड़की दौला से पहले SPR रोड पर हल्दीराम गरोस कंपनी गेट से थोड़ा पहले स्विफ्ट गाड़ी बलेनो के आगे आकर रुकी।बदमाशों का कहर: रेवाड़ी में फाइनेंसर को गोली मार लूटे 6 लाख, मची अफरा तफरी

पुलिस कर्मी से लूट ली कार
बलोनो कार से दो नकाबपोश उतरे, जिन्होंने पिस्टल दिखाकर पुलिसकर्मी को गाड़ी से नीचे उतारा ओर उनकी गाडी लेकर रफू चक्कर हो गए। पुलिस ने महेश को काबू कर उसके लूटी हुई कार बरमद कर ली है।

आरोपी के बाकी साथियों की तलाश जारी
आरोपी महेश उर्फ मुंडी के खिलाफ इससे पहले भी 2 मामले लूट के गुरुग्राम व रेवाड़ी के थाना कसोला में एनडीपीएस व शस्त्र अधिनियम के तहत 04 अभियोग सहित कुल 06 अभियोग पंजीकृत हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी का रिमांड पर लिया है। इस लूट में शमिल तीन अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now