Delhi News: देशवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है, देश की राजधानी में अब विदेशों की तर्ज पर विकास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, देश की राजधानी को जल्द ही एडवांस्ड और आधुनिक बस स्टॉप्स मिलने जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने हाल ही में कहा कि बेंगलुरू, नवी मुंबई एवं सिंगापुर और लंदन जैसे अंतरराष्ट्रीय शहरों में मौजूदा मॉडलों को अच्छी तरह से स्टडी करने के बाद शहर में नए बस क्यू शेल्टर सेटअप किए जाएंगे। Delhi Bus Stop
जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि रिव्यु मीटिंग के दौरान पंकज ने अधिकारियों को शहर के बस स्टॉप्स Delhi Bus Stop को आधुनिक और वर्ल्ड क्लास फैसिलिटीज में बदलने के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है। Delhi Bus Stop
अहम जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी में जल्द ही कुछ सबसे आधुनिक और एडवांस्ड बस स्टॉप का निर्माण किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि इनमें LED लाइट्स और यात्रियों की आसान पहुंच के लिए बसों के रूट और नंबर दिखाने वाले डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए जाएंगे। Delhi Bus Stop
जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने पंकज को बताया कि भारतीय और अंतरराष्ट्रीय शहरों में मौजूद इन बस स्टॉप्स के स्ट्रक्चर की कॉस्ट एनालिसिस और डिजाइन की स्टडी की जा रही है। परिवहन विभाग ने नए बस स्टॉप्स के निर्माण के लिए स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल करने की भी सिफारिश की है। Delhi Bus Stop
2,800 बस स्टॉप्स
मिली जानकारी के अनुसार, बयान में कहा गया है कि सबसे अच्छे डिजाइन का चयन ओपन कॉम्पीटीशन के माध्यम से किया जाएगा। डिजाइन का चयन करने के बाद बस स्टॉप्स के निर्माण और उनके ऑपरेशन तथा मैंटेनेंस के साथ प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा। विभाग ने मंत्री को बताया कि फिलहाल पूरी दिल्ली में 4,627 बस स्टॉप्स हैं, जिनमें से 2,021 पहले से ही चालू हैं। Delhi Bus Stop
जानकारी के मुताबिक, इस दौरान 1,397 नए बस स्टॉप्स का निर्माण प्रस्तावित है, जबकि भविष्य के लिए 1,459 अतिरिक्त स्थानों की पहचान की गई है। इस तरह लगभग 2,800 के करीब बस स्टॉप्स का निर्माण प्रस्तावित है। Delhi Bus Stop
मिली जानकारी के अनुसार, पंकज सिंह ने कहा कि दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए, दिल्ली ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (DTIDC) ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पुराने बस स्टॉप्स को एडवांस्ड और मॉडर्न बस स्टॉप्स से बदलने की योजना तैयार की है।

















