Oil mills: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। सीएम हरियाण ने कहा कि जल्द ही कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी और नारनौल में ऑयल मिलों की स्थापना की जाएगी। मिलों की स्थापना से सरसों उत्पादक किसानों को आर्थिक सुदृढ़ होंगे और उनकी फसल की उचित मूल्य मिल सकेगा। Oil mills
सीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार ने इसको लेकर नई परियोजना तैयार की है ताकि हजारों किसान लाभ मिल सकें। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां किसानों की सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद रहा है।
किसानों को होगा फायदा: बता दे हरियाणा में कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी और नारनौल में ऑयल मिलों की स्थापना से किसानों को काफी फायदा होगा। इस घोषणा का किसानों का न केवल फायदा होगा बल्कि ऑयल मिलों के खुलने से उन्हें अपनी फसल बेचने में कोई कठिनाई नहीं होगी और वे अपने जिले में ही अच्छी कीमत पा सकेंगे। Oil mills

















