Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी, इस रूट पर शुरू हो सकती है मेट्रो

On: May 20, 2025 10:12 PM
Follow Us:
Haryana News (

Haryana News: हरियाणा के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल होली के मौके पर अंबाला पहुंचे। यहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ होली खेली। इसके अलावा सभी को उन्होंने निकाय चुनाव में जीत के लिए सभी को बधाई दी। वहीं इस कार्यक्रम की एक तस्वीर को मनोहर लाल ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर शेयर किया है। उसमें वह अनिल विज के साथ नजर आ रहे हैं।Haryana News

दरअसल, मनोहर लाल ने लिखा कि ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे…होली के पावन अवसर पर साथी अनिल विज से अंबाला में मुलाकात की और उन्हें नगर निकाय चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे…

होली के पावन अवसर पर साथी @anilvijminister जी से अंबाला में आत्मीय भेंट कर नगर निकाय चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।

खबरों की मानें, तो इस दौरान अनिल विज ने मनोहर लाल से अंबाला और चंडीगढ़ के बीच मेट्रो लिंक के लिए अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि व्यस्त समय में यात्री जाम में फंस जाते हैं। इसलिए सरकार की ओर से इस ओर ध्यान देना चाहिए।

परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अगर यहां मेट्रो ट्रेन शुरू की जाती है तो इससे समय की बचत होगी और हजारों लोगों को फायदा होगा, जो दोनों शहरों के बीच आने-जाने में घंटों समय बिताते हैं। इसके अलावा अनिल विज ने अंबाला छावनी घरेलू हवाई अड्डे की स्थापना में उनके प्रयासों के लिए केंद्रीय मंत्री की भी प्रशंसा की।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now